Akbar the great biography in hindi
इस लेख में आप अकबर का इतिहास व जीवन परिचय Akbar Life History in Hindi पढ़ेंगे। इसमें अकबर का जन्म, प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, शासन, जोधबाई, मृत्यु जैसी कई जानकारियाँ दी गई है।
अकबर का इतिहास व जीवन परिचय Akbar Life History in Hindi
प्राचीन समय में भारत पर आक्रमण करने वाले आताताइयों की सूची बेहद लंबी है। जितने भी मुगल आक्रमणकारियों ने भारत पर शासन किया है, उन्हें विशेषकर धार्मिक कट्टरता, विस्तार वाद और खून खराबा इत्यादि के लिए याद किया जाता है।
लेकिन इतिहास में एक ऐसा भी मुगल बादशाह रहा है, जो अपने निरपेक्षता, बुद्धिमता और शानदार राजनितिक ज्ञान के लिए जाना जाता है।
मुगल साम्राज्य का मुख्य संस्थापक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर जो हिंदुस्तान के पूरे इतिहास में सबसे मजबूत और प्रभावशाली मुगल शासक माना जाता है। अकबर को कई नामों से बुलाया जाता था, जिनमें शहंशाह अकबर, अकबर- ए-आज़म और महाबली शहंशाह इत्यादि नाम मुख्य है।
भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखने वाले जहीरूद्दीन मुहम्मद बाबर के बेटे नसीरुद्दीन हुमायूं का पुत्र अकबर था। इतिहासकारों के अनुसार अकबर तीसरा मुगल शासक था, जो तैमूर और मंग